लाल निशान से ऊपर बह रही है गंगा, कोसी व बरंडी

लाल निशान से ऊपर बह रही है गंगा, कोसी व बरंडी
12 घंटे के दौरान महानंदा के जलस्तर में भारी ऊफान कटिहार जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में रुक रुक कर हो रही बारिश के बीच जिले के सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर में वृद्धि सोमवार को भी जारी रही. जिले के गंगा, बरंडी एवं कोसी नदी के जलस्तर पिछले 12 घंटे के दौरान बढ़ोतरी हुई है. महानंदा नदी के जलस्तर में फिर से उफान है. महानंदा नदी का जलस्तर सभी स्थानों पर 50 सेंटीमीटर से अधिक की वृद्धि दर्ज की गयी है. जबकि बरंडी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 77 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. कोसी नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर खतरे के निशान से 106 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. गंगा नदी का जलस्तर रामायण पुर में लाल निशान से 72 व काढ़ागोला घाट में 103 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. कारी कोसी नदी क जलस्तर वार्निंग लेवल से ऊपर बह रही है. नदियों के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से बाढ़ का पानी भी निचले इलाके में फैलने लगी है. जिला प्रशासन ने बाढ़ पूर्व तैयारी पूरी किये जाने का दावा किया है. इस बीच बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार गंगा, बरंडी, कोसी व कारी कोसी नदी के जलस्तर पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रही है. अपर समाहर्ता आपदा नुरुल एन ने बताया कि नदियों के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन की नजर है. सभी संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये गये है. तटबंध की लगातार निगरानी हो रही है. कोसी, बरंडी, गंगा व कारी कोसी में जारी है वृद्धि बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल की ओर से सोमवार की शाम को जारी रिपोर्ट के मुताबिक गंगा नदी के रामायणपुर में सोमवार की सुबह 28.27 मीटर दर्ज किया गया, जो शाम में बढ़कर 28.28 मीटर हो गया. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर जलस्तर 30.89 मीटर दर्ज किया गया था, जो 12 घंटे बाद सोमवार की शाम बढ़कर 30.91 मीटर हो गया. कोसी नदी का जलस्तर कुरसेला रेलवे ब्रिज पर सोमवार की सुबह 31.04 मीटर दर्ज की गयी. शाम में यहां का जलस्तर बढ़कर 31.06 मीटर हो गया है. बरंडी नदी का जलस्तर एनएच 31 डूमर में 31.35 मीटर दर्ज किया गया. सोमवार की शाम यहां का जलस्तर बढ़कर 31.37 मीटर हो गया है. कारी कोसी नदी का जलस्तर चेन संख्या 389 पर जलस्तर सुबह में 28.36 मीटर था. सोमवार की शाम में यहां का जलस्तर बढ़कर 28.39 मीटर हो गया है. महानंदा के जलस्तर में फिर से उफान बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक महानंदा नदी झौआ में सोमवार की सुबह जलस्तर 30.41 मीटर था, जो शाम में बढ़कर 30.98 मीटर हो गया. इसी नदी के बहरखाल में 30.34 मीटर था, जो बढ़कर 30.91 मीटर हो गया. कुर्सेल में सोमवार की सुबह 30.50 मीटर था, जो शाम बढ़कर 51.03 मीटर हो गया. इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर बढ़ रहा है. सोमवार की सुबह में दुर्गापुर का जलस्तर 27.62 मीटर था, जो 12 घंटे बाद बढ़कर 27.97 मीटर हो गया है. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर 27.54 मीटर था, जो सोमवार की शाम जलस्तर बढ़कर 27.68 मीटर हो गया. इस नदी का जलस्तर आजमनगर व धबोल में भी बढ़ रही है. आजमनगर में इस नदी का जलस्तर 29.41 मीटर था. सोमवार की शाम यहां का जलस्तर बढ़कर 29.95 हो गया. धबौल में इस नदी का जलस्तर 28.66 मीटर दर्ज किया गया है. यहां का जलस्तर 12 घंटे के बाद शाम में बढ़कर 29.16 मीटर हो गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




