डेंजर लेवल से 31 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है गंगा

Updated at : 12 Aug 2024 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

कोसी व बरंडी भी लाल निशान से ऊपर

विज्ञापन

कटिहार. जिले में सोमवार को महानंदा नदी के जलस्तर में कमी दर्ज की गयी है. इस नदी के जलस्तर अधिकांश स्थानों पर कमी हो रही है. कोसी नदी का जलस्तर कुरसेला रेलवे ब्रिज पर खतरे के निशान से 68 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. जबकि गंगा नदी का जलस्तर काढ़ागोला घाट पर डेंजर लेवल से 34 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. कारी कोसी नदी का जलस्तर चेन संख्या 389 पर चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है. बरंडी नदी का जलस्तर एनएच 31 के डूमर में लाल निशान से 47 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. इन प्रमुख नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने से बाढ़ का पानी निचले इलाके में फैलने लगी है. इस बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार महानंदा नदी झौआ में रविवार की शाम जलस्तर 30.68 मीटर था, जो सोमवार की सुबह में यहां का जलस्तर घटकर 30.64 मीटर हो गया. इसी नदी के बहरखाल में 30.63 मीटर था, जो घटकर 30.59 मीटर हो गया. कुर्सेल में रविवार की शाम जलस्तर 30.71 मीटर था, जो 12 घंटे बाद सोमवार की सुबह में यहां का जलस्तर घटकर 30.65 मीटर हो गया. इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर 27.74 मीटर था, जो 12 घंटे बाद घटकर 27.72 मीटर हो गया है. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर रविवार की शाम में 27.43 मीटर था, जो सोमवार की सुबह में जलस्तर घटकर 27.50 मीटर हो गया. इस नदी का जलस्तर आजमनगर व धबोल में घट रही है. आजमनगर में इस नदी का जलस्तर 29.44 मीटर था. सोमवार की सुबह में यहां का जलस्तर घटकर 29.41 हो गया है. धबौल में इस नदी का जलस्तर 28.88 मीटर दर्ज किया गया है. यहां का जलस्तर 12 घंटे के बाद सोमवार की सुबह में घटकर 28.85 मीटर हो गया है.

गंगा, कोसी, बरंडी व कारी कोसी में जारी है वृद्धि

गंगा, कोसी, बरंडी एवं कारी कोसी नदी के जलस्तर में सोमवार को भी वृद्धि जारी रही है. गंगा नदी के रामायणपुर में रविवार की शाम 26.96 मीटर दर्ज किया गया, जो सोमवार की सुबह में बढ़कर 27.04 मीटर हो गया. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर जलस्तर 30.02 मीटर दर्ज किया गया है. जबकि सोमवार की सुबह में यहां का जलस्तर बढ़कर 30.21 मीटर हो गया है. कोसी नदी के कुरसेला रेलवे ब्रिज पर रविवार की शाम जलस्तर 30.62 मीटर दर्ज की गयी. सोमवार की सुबह में यहां का जलस्तर बढ़कर 30.68 मीटर हो गया है. बरंडी व कारी कोसी नदी के जलस्तर में भी वृद्धि दर्ज की गयी है. बरंडी नदी का जलस्तर एनएच 31 डूमर के पास रविवार की शाम में 30.95 मीटर था. सोमवार की सुबह में यहां का जलस्तर बढ़कर 31.07 मीटर हो गया है. जबकि कारी कोसी नदी का जलस्तर चेन संख्या 389 पर रविवार की शाम में 28.19 मीटर था. सोमवार की सुबह में यहां का जलस्तर बढ़कर 28.37 मीटर हो गया है.

गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने पर धुरियाही पंचायत में घुसा बाढ़ का पानी

फोटो 42 कैप्शन- स्कूल परिसर में बाढ़ का पानी

प्रतिनिधि, मनिहारी

गंगा नदी का जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. मनिहारी प्रखंड के धुरियाही पंचायत में बाढ़ का पानी घुस गया है. धुरियाही मुखिया राजकुमार मंडल ने बताया कि धुरियाही पंचायत के सभी वार्ड में बाढ़ का पानी आ गया है. स्कूल परिसर में पानी हो गया है. मुख्य सड़क पर पानी आ गया है. पुरे पंचायत में यातायात प्रभावित हो गया है. तत्काल नाव की जरूरत है. सीओ निहारिका ने बताया कि धुरियाही पंचायत पर निगरानी रखी जा रही है. नाव की जरूरत पड़ने पर नाव दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन