जमीनी स्तर पर गंगा की स्वच्छता का हाल बेहाल, विधायक

जमीनी स्तर पर गंगा की स्वच्छता का हाल बेहाल, विधायक
कटिहार बिहार आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा स्वच्छता को लेकर नमामि गंगे परियोजना को लेकर सैकड़ों करोड़ रुपए की परियोजना का शिलान्यास और उद्घाटन किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मिलकर गंगा की स्वच्छता को लेकर बड़े-बड़े सपने दिखाये. हजारों करोड़ रुपये राशि भी खर्च किए. लेकिन जमीनी स्तर पर गंगा की स्वच्छता का हाल बेहाल है. उक्त बातें कांग्रेस विधायक दल के नेता सह कदवा विधायक डॉ शकील अहमद खान ने कही. शुक्रवार को जिला अतिथि गृह में पत्रकारों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि गंगा की स्वच्छता को लेकर सरकार ढोल पीट लें. लेकिन जमीनी स्तर पर हकीकत कुछ और ही है. हाल ही में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने गंगा नदी की स्वच्छता व प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े मामले में बिहार सरकार की गंभीर लापरवाही के लिए 50 हजार का जुर्माना लगाया है. यह आदेश एनजीटी ने एमसी मेहता द्वारा दायर याचिका की सुनवाई के दौरान किया है. बिहार राज्य में गंगा और उसकी सहायक नदियों के लिए बनाये गये सिवरेज प्लांट कुल संख्या 13 है. जिनमें सात ही चल रहे हैं. यह सभी सात प्लांट मानकों में फेल है. विधायक शकील खान ने कहा कि नमामि गंगे को लेकर केंद्र सरकार ने जोर जोर से आवाज उठाई और हजारों करोड़ों रुपए इस परियोजना में खर्च भी किये. नमामि गंगा योजना के अंतर्गत 2014 से 24 के बीच बिहार को 3914.53 करोड़ मिले. लेकिन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स आधे से ज्यादा काम नहीं कर रहे हैं. जो काम कर रहे हैं वह एक भी मानक स्तर पर खड़ा नहीं उतरा है. एनजीटी ने पाया है कि बिहार सरकार ने गंगा व उसकी सहायक नदियों के जल गुणवत्ता की रिपोर्ट तय समय पर जमा नहीं की और 38 जिलों में से केवल खगड़िया जिले की एक अपूर्ण व बिना हस्ताक्षर की रिपोर्ट सौंपी गई है. स्वच्छता के नाम पर सरकार का सिर्फ ढोंग है. जेडीयू-भाजपा ने गंगा से भी किया छल, प्रदूषित किया पवित्र जल विधायक खान ने कहा की जदयू व भाजपा ने लोगों के आस्था के साथ खेला है. केंद्र की मोदी सरकार सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार बिहार में 67 नालों से गंगा में 1046.24 मिलियन लीटर प्रति दिन गंदा पानी बिना साफ किये गिर रहा है. यह नाले बक्सर, दिघवारा, छपरा, दानापुर, पटना, फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, मुंगेर, भागलपुर, कहलगांव के है. इसको लेकर एनजीटी के द्वारा करवाई करते हुए बिहार सरकार को 50 हजार का जुर्माना लगाया है. इस अवसर पर गुलाम शहीद, बिनोद यादव, सुनीता देवी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




