फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी ने डीआरएससी रेल को 203 रन से हराया

Published at :26 Feb 2025 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी ने डीआरएससी रेल को 203 रन से हराया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कटिहार शहर के राजेंद्र स्टेडियम में चल रहे ए डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में बुधवार का मैच पुल ए का मुकाबला डीआरएससी रेल व फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के बीच 40-40 ओवरों का खेला गया. जिसमें डीआरएससी रेल ने टॉस जीत कर फिल्डिंग करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 40 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 336 रन बनाये. बल्लेबाजी में फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी की तरफ से राजा कुमार ने नाबाद 81 रन, साहिल कुमार ने 30 गेंदों पर 72 रन और किशन कुमार चौधरी ने 73 रन बनाये. गेंदबाजी में डीआरएससी रेल की तरफ से विक्रम सिंह ने एक विकेट और अजित सिंह ने एक विकेट लिया. 337 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीआरएससी रेल ने 26.5 ओवर में 135 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. बल्लेबाजी में डीआरएससी रेल की तरफ से अजित सिंह ने 40 रन और नीतीश कुमार ने 34 रन बनाये. गेंदबाजी में फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी की तरफ से शाहनवाज अली ने तीन विकेट, आयुष कुमार ने दो विकेट और आनंद यादव ने दो विकेट लिया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राजा कुमार और साहिल कुमार को संयुक्त रूप से दिया गया. गुरुवार का मैच एलायंस क्रिकेट क्लब और शांति भारती क्रिकेट क्लब के बीच सुबह 9 बजे से खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन