अग्निवीर भर्ती रैली: चौथे दिन बेगूसराय व खगड़िया के युवाओं ने लगायी दौड़

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 04 Feb 2026 7:06 PM

विज्ञापन

अग्निवीर भर्ती रैली: चौथे दिन बेगूसराय व खगड़िया के युवाओं ने लगायी दौड़

विज्ञापन

– आज भागलपुर व मुंगेर के अभ्यर्थियों की होगी फिजिकल टेस्ट कटिहार शहर के सिरसा आर्मी कैंप स्थित गढ़वाल ग्राउंड में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर आर्मी भर्ती रैली के चौथे दिन बुधवार को बेगूसराय व खगड़िया जिले के अभ्यार्थियों ने फिजिकल टेस्ट में हिस्सा लिया. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रैली में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को ग्राउंड में प्रवेश कराया गया. उसके बाद योग्य एवं पात्र अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट में शामिल कराया गया. अग्निवीर भर्ती को लेकर जारी दिशानिर्देश एवं पात्रता के आधार पर सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेज की जांच की गयी. उसके बाद ही फिजिकल टेस्ट के लिए चयनित किया गया. इस पूरी भर्ती प्रक्रिया के संचालन के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम एवं स्थानीय एजेंसियों की तरफ से लगातार सहयोग किया जा रहा है. जिसके चलते सेना बहाली को संचालित एवं व्यवस्थित करने में काफी मदद मिल रही है. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच सेना की टीम निरंतर रैली स्थल पर काम कर रही है. शांतिपूर्ण तरीके से निर्धारित प्रक्रिया के तहत अग्निवीर भर्ती रैली चल रही है. अग्निवीर भर्ती रैली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो. इसके लिए जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की ओर से व्यापक व्यवस्था की गयी है. जानकारी के मुताबिक गुरुवार को भागलपुर व मुंगेर जिले के अभ्यार्थी आर्मी भर्ती रैली में हिस्सा लेंगे. उल्लेखनीय है कि अग्निवीर भर्ती रैली आगामी 13 फरवरी तक चलेगी इस भर्ती रैली अग्निवीर जीडी सहित अन्य पद के लिए एआरओ कटिहार अंतर्गत 12 जिले के अभ्यार्थी शामिल हो रहे है. अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग जिले के अभ्यार्थी को शामिल होने के लिए कैलेंडर जारी किया गया है. अबतक अग्निवीर टेक्निकल पद के लिए एआरओ कटिहार अंतर्गत 12 जिलों के अभ्यर्थियों ने फिजिकल टेस्ट में हिस्सा लिया है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन