आग लगने से चार घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति खाक

आग लगने से चार घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति खाक
समेली प्रखंड के छोहार पंचायत में शनिवार की दोपहर खाना बनाने के दौरान आग लगने से तीन परिवारों का चार घर जलकर राख हो गया. पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अक्षय कुमार उर्फ गुड्डू मंडल ने बताया कि छोहार पंचायत के वार्ड संख्या नौ में दोपहर खाना बनाने के क्रम में रोहित पासवान, पुनीत पासवान व अमित पासवान तीनों पिता स्व किशन पासवान सहित झुना देवी का भी घर जलकर राख हो गया. चारों परिवार के घर में रखा खाने की सामग्री सहित कपड़े आदि जल कर राख हो गया. सूचना सीओ सहित पोठिया थाना को दी गयी. उप मुखिया संजय चौधरी, समिति सदस्य बिलास हरि, राहुल भारती, ध्रुव राय सहित ग्रमीण शामिल रहे. स्थानीय लोगों ने बताया कि अग्निसमन को फोन किया गया लेकिन दो घंटे बाद पहुंची.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










