बलरामपुर से चार व कदवा से एक ने कटायी नाजिर रसीद, अब तक कोई नामांकन नहीं

नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन मंगलवार को भी बारसोई अनुमंडल कार्यालय परिसर में बनाये गये नामांकन केंद्र में किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया.
बारसोई. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन मंगलवार को भी बारसोई अनुमंडल कार्यालय परिसर में बनाये गये नामांकन केंद्र में किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया. जबकि 64 कदवा विधानसभा से एक प्रत्याशी हेमराज सिंह ने नाजिर रसीद कटायी. 65 बलरामपुर विधानसभा से चार प्रत्याशी मोहम्मद जिन्ना, आजाद खान, नसरुल हक तथा शाहिद हक ने एनआर कटाया. इस प्रकार नाजीर रसीद कटवाने वालों में अब तक 64 कदवा से तीन तथा 65 बलरामपुर से सात प्रत्याशी शामिल हो गए हैं. बताते चलें कि 64 कदवा विधानसभा चुनाव क्षेत्र एवं 65 बलरामपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के प्रत्याशियों के लिए नामांकन की व्यवस्था अनुमंडल कार्यालय बारसोई में सुनिश्चित की गयी है, जिसमें कदवा विधानसभा के लिए निर्वाची पदाधिकारी डीसीएलआर प्रियंका कुमारी, तथा 65 बलरामपुर विधानसभा के लिए निर्वाची पदाधिकारी एडीओ आकांक्षा आनंद को बनाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




