शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में चार गिरफ्तार

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में चार गिरफ्तार
हसनगंज थाना क्षेत्र के बघुवाकोल व गोदैया गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना पर शराब पीकर हो हंगामा करने के आरोप में चार शराबियों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष निक्की कुमारी ने बताया कि गौतम कुमार पिता जयप्रकाश दास, बबैया, राजेश मंडल पिता अरुण मंडल, निरंजन ऋषि पिता राजकुमार ऋषि, सीताराम उरांव पिता बुद्धू उरांव तीनों कालसर थाना हसनगंज निवासी बघुवाकोल व गौदैया गांव में शराब पीकर हो हंगामा कर रहा था. जिसे पुलिस ने शराब के नशे में धुत गिरफ्तार किया. गिरफ्तार सभी शराब शराबियों के विरुद्ध पुलिस ने शराबबंदी अधिनियम तहत थाना कांड संख्या 109/2025 तहत मामला दर्ज करते हुए उक्त सभी शराबियों को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




