गृह भेदन का उद्वेदन कर एक महिला सहित चार आरोपित को किया गिरफ्तार

Updated at : 30 Oct 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
गृह भेदन का उद्वेदन कर एक महिला सहित चार आरोपित को किया गिरफ्तार

गृह भेदन का उद्वेदन कर एक महिला सहित चार आरोपित को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

– चोरी के आभूषण पुलिस ने की बरामद फोटो 14 कैप्शन- प्रेस वार्ता करते एसडीपीओ, मौजूद पुलिस पदाधिकारी कटिहार नगर थाना पुलिस ने गृह भेदन कांड का उद्भेदन करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपित के पास से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, नकद राशि व बाइक बरामद की है. सदर एसडीपीओ अभिजीत सिंह ने नगर थाना में गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 24 अक्तूबर को पीड़ित शुभम जायसवाल पिता निरंजन प्रसाद जायसवाल, गामी टोला वार्ड 27, निवासी परिवार के साथ पिता के इलाज के लिए सिलीगुड़ी गये थे. 23 अक्तूबर की रात जब लौटे तो पाया कि घर का दरवाजा, कुंडी एवं ताला तोड़कर चोरों ने सोना-चांदी के आभूषण व नकद राशि की चोरी कर ली है. नगर थाना में दिए आवेदन के आधार पर नगर थाना कांड संख्या-1064/2025 दर्ज किया गया. एसपी शिखर चौधरी के निर्देशानुसार उनके नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम द्वारा जांच व तकनीकी सहयोग के आधार पर सत्संग मंदिर नहर के पास छापेमारी कर बंटी खान पिता बदरुजमा खान, सत्संग मंदिर बैगना, वार्ड-24, थाना नगर निवासी को गिरफ्तार किया. आरोपित की निशानदेही पर छापेमारी कर घटना में शामिल सभी आरोपित गिरफ्तार पूछताछ में अभियुक्त की निशानदेही पर मोसाहीद पिता मोहसिन उर्फ मोसमा, रामपाड़ा, थाना नगर निवासी को गिरफ्तार किया. बंटी खान ने चोरी के सामान शबाना खातून पति बारिक, सत्संग मंदिर बैगना, वार्ड 24, थाना नगर के पास रखने की बात कही. उक्त महिला को भी गिरफ्तार किया गया. मोसाहीद की निशानदेही पर सोनार सोहन कुमार पिता गोपाल साह, रामपाड़ा मिस्त्री टोला, थाना नगर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि उन्होंने यह गृहभेदन नगर थाना क्षेत्र के गामी टोला में की थी. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से सोने एवं चांदी के जैसे दिखने वाले आभूषण, आभूषण बनाने एवं गलाने के उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, दो मोबाइल फोन, एक बाइक तथा 10 हजार रुपए नगद सहित बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया है. सोने की अगूठी, कान की बाली नथिया, मंगलसूत्र, कान का टॉप, सोने की बजरंगबली की लॉकेट, चांदी के आभूषण बरामद किया है. इस छापेमारी में सभी बरामद सोने जैसा धातु का कुल वजन-49.36 ग्राम, सभी बरामद चांदी जैसा धातु का कुल वजन-766 ग्राम, नगद 10 हजार रुपए, दो मोबाइल, एक चोरी की बाइक बरामद की है. इस प्रेस वार में नगर थानाध्यक्ष सुमन सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन