वार्ड 32 के पूर्व वार्ड पार्षद कमल दास का निधन, शोक

Updated at : 15 Oct 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
वार्ड 32 के पूर्व वार्ड पार्षद कमल दास का निधन, शोक

वार्ड 32 के पूर्व वार्ड पार्षद कमल दास का निधन, शोक

विज्ञापन

कटिहार नगर निगम वार्ड -32 के पूर्व वार्ड पार्षद कमल दास का बुधवार दोपहर असमय निधन हो गया. पिछले साल भर से वह बीमार चल रहे थे. बुधवार को उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. वार्ड संख्या 32 से वह चार बार वार्ड पार्षद रहे हैं. वर्तमान समय में आरक्षित सीट होने पर उनकी पत्नी सुलेखा देवी वार्ड पार्षद हैं. मेयर उषा देवी अग्रवाल, उपमेयर मंजूर खान, पार्षद बिट्टू घोष, पिंकी देवी, संजय महतो, पूर्व वार्ड पार्षद अरुण यादव, विपिन चौबे, जिमी प्रकाश, साधन दास आदि ने गहरी संवेदना प्रकट की. गुरुवार को नगर निगम में श्रद्धांजलि दी जायेगी. मनिहारी घाट पर उनका दाह संस्कार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन