पैक्स में 1.26 करोड़ के धान गबन मामले में पूर्व पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 10 Jun 2026 6:28 PM
विज्ञापन
महेशपुर पंचायत के पैक्स गोदाम में वर्ष 2022–23 के वित्तीय सत्र में हुए 01 करोड़ 26 लाख रुपये के हेरफेरी एवं धान गबन मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पैक्स अध्यक्ष कुंदन प्रसाद साह को गिरफ्तार कर लिया है.
विज्ञापन
कटिहार के डंडखोरा से रिपोर्ट,
जिले के डंडखोरा प्रखंड अंतर्गत महेशपुर पंचायत के पैक्स गोदाम में वर्ष 2022–23 के वित्तीय सत्र में हुए 01 करोड़ 26 लाख रुपये के हेरफेरी एवं धान गबन मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पैक्स अध्यक्ष कुंदन प्रसाद साह को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में गोदाम से धान के गबन एवं वित्तीय अनियमितता के आरोपों के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 409, 406, 420 एवं 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया जारी थी. सहकारिता विभाग की समीक्षा एवं अनुशंसा तथा न्यायालय में चल रही प्रक्रिया के तहत प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए गिरफ्तारी सुनिश्चित की.नगर थाना व डंडखोरा पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई
कटिहार नगर थाना एवं डंडखोरा थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने आरोपी पैक्स अध्यक्ष कुंदन प्रसाद साह को गिरफ्तार किया. आरोपी को तीनगछिया क्षेत्र में घर निर्माण कार्य के दौरान हिरासत में लिया गया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान महेशपुर पंचायत के टिकैली गांव निवासी कुंदन प्रसाद साह के रूप में हुई है. जो पूर्व में पैक्स अध्यक्ष रह चुके हैं और इसी दौरान घोटाला हुआ था. पुलिस एवं सहकारिता विभाग के सूत्रों के अनुसार, पैक्स गोदाम में धान भंडारण एवं वितरण से जुड़े रिकॉर्ड में गंभीर अनियमितता और सरकारी राशि के दुरुपयोग के मामले की आगे भी जांच जारी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










