गौशाला के निकट निर्माणाधीन रेल ओवर ब्रिज के सर्विस पथ के कालीकरण कार्य का जायजा पूर्व डिप्टी सीएम ने लिया

Updated:
विज्ञापन
गौशाला के निकट निर्माणाधीन  रेल ओवर ब्रिज के सर्विस पथ के कालीकरण कार्य का जायजा पूर्व डिप्टी सीएम ने लिया

गौशाला के निकट निर्माणाधीन रेल ओवर ब्रिज के सर्विस पथ के कालीकरण कार्य का जायजा पूर्व डिप्टी सीएम ने लिया

विज्ञापन

कटिहार पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने राष्ट्रीय उच्च पथ के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता तथा अपने सहयोगियों के साथ राष्ट्रीय उच्च पथ- 131 ए में गौशाला के निकट निर्माणाधीन रेल ओवर ब्रिज के सर्विस पथ का कालीकरण प्रारंभ होने पर अवलोकन किया. उन्होंने सर्विस पथ में किए जा रहे कालीकरण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया. अभियंता प्रमुख सुनील कुमार से भी दूरभाष पर बात कर शीघ्र ही सर्विस पथ का कालीकरण कार्य पूर्ण करने को कहा. इस अवसर पर सहायक अभियंता स्वीटी कुमारी, कनीय अभियंता विनोद कुमार, भाजपा नेता प्रमोद महतो, देवव्रत गुप्ता, जय जय राम पांडेय, सत्यम समदर्शी, कई स्थानीय नागरिक उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि जब तक सर्विस पथ का कालीकरण पूर्ण नहीं हो जाता. तब तक निर्माणाधीन पथ पर धूल के उड़ने से बचाव के लिए पानी का छिड़काव जारी रखें. ज्ञात हो कि सर्विस रोड का कालीकरण नहीं होने से इस क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन