दूध उत्पादन स्वावलंबी महिला समिति का गठन

Published by :RAJKISHOR K
Published at :27 Apr 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
दूध उत्पादन स्वावलंबी महिला समिति का गठन

दूध उत्पादन स्वावलंबी महिला समिति का गठन

विज्ञापन

हसनगंज कालसर पंचायत के यादव टोला में रविवार को तेरा तुझको अर्पण के तत्वाधान में मां जानकी स्वावलंबी सहकारी धाम की ओर से दूध उत्पादन स्वावलंबी समिति का गठन संस्थापक राजेश गुरनानी रानी की उपस्थिति में किया गया. जिसकी अध्यक्षता तेजनाथ यादव ने किया. महिला समिति का नाम श्री कामधेनु महिला दूध उत्पादन स्वावलंबी समिति रखा. 101 सदस्यीय महिला समिति को शामिल करना है. इसमें सहयोगी के रूप में 11 सदस्यीय पुरुषों की भी भागीदारी सुनिश्चित की गयी है. पशुपालक, डेरी फार्म, दूध कॉलिंग सिस्टम और पैकिंग का भी कार्य किया जाना है. संस्थापक राजेश गुरनानी ने कहा कि जिले के सभी पंचायत में स्वावलंबी सदस्यों के स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से कालसर पंचायत के यादव टोला गांव में निर्देशक विनोद यादव के नेतृत्व में दूध उत्पादन की पहली महिला समिति का विधिवत गठन बड़े ही उत्साह पूर्वक किया. महिला समिति के सदस्यों को माला पहनकर सम्मानित किया. पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी. अध्यक्ष पद के लिए चंदा देवी, उपाध्यक्ष गीता देवी, रेखा ठाकुर, काजल देवी, अंजू यादव, सचिव सीमा कुमारी, उपसचिव जाया देवी, स्वीटी कुमारी, दया देवी, कोषाध्यक्ष नूतन देवी के साथ पुरुषों की सहयोग समिति में निर्देशक के रूप में विनोद यादव, उप निदेशक संतोष विश्वास, सतीश विश्वास, फील्ड अफसर तनवीर, कुमार गौरव, सतीश कुमार, संयोजक सत्यनारायण मंडल को शामिल किया. निर्देशक विनोद यादव ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाये बगैर समाज का विकास संभव नहीं है.परिवार में एक महिला शिक्षित बनती है तो पूरा परिवार शिक्षित बनता है. ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को बहुआयामी रोजगार से जुड़ी गतिविधियों का जानकारी देकर उन्हें स्वावलंबी बनाकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सकेगा. इस मौके पर ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों महिला एवं पुरुष मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन