सड़क के बीच से पोल को हटाना भूल गया विभाग

सड़क के बीच से पोल को हटाना भूल गया विभाग
प्रतिदिन हादसे को आमंत्निरण्म दे रहा है सड़क के बीचोबीच खड़ा पोल कोढ़ा प्रखंड के चौनी टोला से भटवाड़ा टोला आने वाली सड़क में विकास की अंधी दौड़ में सरकारी महकमे किस कदर लापरवाह हो गये , इसकी एक बानगी इस सड़क पर देखने को मिल रही है. यहां एक पक्की सड़क का निर्माण तो कर दिया गया. लेकिन सड़क के बिल्कुल बीच में खड़े बिजली के ऊंचे पोल (खंभे) को हटाना किसी ने जरूरी नहीं समझा. राहगीरों के लिए शाम ढलते ही या कोहरे के समय यह खंभा किसी बड़े हादसे को दावत दे रहा है. विशेषकर तेज रफ्तार बाइक सवारों और बाहरी ड्राइवरों के लिए यह जानलेवा साबित हो सकता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बनाते समय ठेकेदार और संबंधित विभाग ने इस पर ध्यान क्यों नहीं दिया. क्या कागजों पर सड़क की चौड़ाई बिना किसी रुकावट के दिखाई गई है. अक्सर देखा जाता है कि बिजली विभाग और लोक निर्माण विभाग के बीच समन्वय की कमी का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है. यह पोल सिर्फ एक बाधा नहीं, बल्कि मौत का फंदा है. अगर रात में कोई अनजान व्यक्ति यहां से गुजरे, तो उसकी जान जाना लगभग तय है. सूरज कुमार छुटकू मरांडी सहदेव राय और राहगीर अब मांग कर रहे हैं कि किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार करने के बजाय, इस पोल को तत्काल सड़क के किनारे शिफ्ट किया जाय. इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाय.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




