जन भागीदारी, सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान के तहत गांव में निकाला पैदल मार्च

जन भागीदारी, सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान के तहत गांव में निकाला पैदल मार्च
कोढ़ा. प्रखंड में आदिवासी गरिमा उत्सव के अंतर्गत जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले अभियान के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान प्रखंड के रामपुर पंचायत के आदिवासी बहुल गांव हरिहरपुर तथा भटवारा पंचायत के नारायणपुर में पदाधिकारियों और कर्मियों द्वारा पैदल मार्च निकालकर लोगों को जागरूक किया गया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज के आदिवासी परिवारों तक सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना तथा इन योजनाओं में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है. पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क स्थापित किया और योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया. मार्च में कोढ़ा अंचल अधिकारी संजीव कुमार, प्रखंड कल्याण कोढ़ा अधिकारी रूपेश कुमार के नेतृत्व में विकास मित्र, आवास सहायक, सफाई पर्यवेक्षक, लाइनमैन, रोजगार अधिकारी, राजस्व अधिकारी सहित अन्य कर्मियों ने भाग लिया. इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय आदिवासी समुदाय के लोग भी शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाया. अभियान के तहत अधिकारियों ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वास्थ्य सेवाएं, रोजगार कार्यक्रम समेत अन्य सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी. साथ ही पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया के बारे में भी समझाया गया. कई ग्रामीणों ने आवास, पेंशन, राशन कार्ड व रोजगार से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिस पर त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










