बाढ़ पीड़ित का पॉलीथिन सीट छिनतई का आरोप

Updated at : 07 Sep 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ित का पॉलीथिन सीट छिनतई का आरोप

बाढ़ पीड़ित का पॉलीथिन सीट छिनतई का आरोप

विज्ञापन

अमदाबाद प्रखंड के पूर्वी कर्मिलापुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 केवट सदस्य रघुनाथ प्रसाद राम ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मिले पॉलिथिन सीट को कुछ लोगों द्वारा जबरन छीन लेने का आरोप लगाते हुए सीओ अमदाबाद को आवेदन दिया है. रघुनाथ प्रसाद राम ने कहा, बाढ़ पीड़ितों के लिए उसे 35 पीस प्लास्टिक सीट मिला था. 17 लोगों को बांट चुका था. 6 सितंबर को कुछ बाढ़ पीड़ितों को बुलाकर पॉलीथिन शीट बांट रहा था. इसी समय उसके घर पर कुछ लोग आकर जबरन पॉलिथीन सिट मांगने लगे. कहा कि आप लोग बाढ़ पीड़ित नहीं है. केवल बाढ़ पीड़ितों को ही देना है. कुछ लोग 18 पीस पॉलिथिन सीट जबरन लेकर चले गये. मामले को लेकर अंचल पदाधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन