शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर निकाली गयी फ्लैग मार्च

Updated at : 13 Oct 2025 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर निकाली गयी फ्लैग मार्च

शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर निकाली गयी फ्लैग मार्च

विज्ञापन

कटिहार विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण व भय मुक्त माहौल में कराने के उद्देश्य से जिले के मनसाही में सोमवार की शाम फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च मरंगी चौक से शुरू होकर विभिन्न मोहल्ले में गुजरते हुए किसान चौक होते हुए छोटी बथना, मनसाही हाट होते हुए कजरा फुलहरा के पास संपन्न हुई. फ्लैग मार्च से प्रशासन ने चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वाले लोगों को कड़ा संदेश दिया. लोगों के बीच बिना किसी भय के चुनाव में भाग लेने व अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट देने के लिए प्रेरित किया. फ्लैग मार्च को लेकर लोगों में काफी कोतुहल रहा. चौराहा पर इसकी चर्चा भी हुई. फ्लैग मार्च का नेतृत्व सीओ इस्माइल व एसआई ओमप्रकाश महतो ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन