विधि व्यवस्था संघारण व अपराध नियंत्रण को निकाला फ्लैग मार्च

Updated at : 09 Oct 2025 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
विधि व्यवस्था संघारण व अपराध नियंत्रण को निकाला फ्लैग मार्च

विधि व्यवस्था संघारण व अपराध नियंत्रण को निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन

कटिहार आगामी दीपावली पर्व, महापर्व छठ पूजा तथा विधानसभा चुनाव-2025 के मद्देनजर एसपी के निर्देश पर सहायक थाना व मुफस्सिल थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया. विधि व्यवस्था संघारण, अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर मुफस्सिल थाना पुलिस एवं सहायक थाना पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया. यह फ्लैग मार्च प्रशिक्षु डीएसपी अब्दुल गफ्फार के नेतृत्व में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मुफस्सिल थाना क्षेत्र में निकाला. सहायक थाना अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में सहायक थाना पुलिस ने अर्ध सैनिक बलों के जवान के साथ के फ्लैग मार्च किया. यह मार्च थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से होते हुए हाजीपुर स्थित सहायक थाना पहुंची. इस दौरान क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के लिए वाहन जांच व एरिया डोमिनेशन किया. पुलिस बल ने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजार व संवेदनशील स्थलों पर गश्त कर स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया. शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने का संदेश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन