चोरी की बाइक व मोबाइल के साथ पांच युवक धराये

थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल छिनतई व बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है.
कोढ़ा. थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल छिनतई व बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस अभियान के दौरान गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 16 चोरी/छिने हुए मोबाइल फोन और दो चोरी की टीवीएस बाइक बरामद की है. गिरफ्तार आरोपित में अनुज कुमार पिता दुर्गा प्रसाद जयसवाल, फुलवारिया चौक, प्रिंस कुमार पिता गोपाल चौरसिया, महेशपुर निवासी, मिथुन कुमार पिता स्व. सुशील प्रसाद, बसगढ़ा निवासी, राजा ब्याधा पिता अनिल ब्याधा, बसगढ़ा और श्रवण कुमार पिता रमेश प्रसाद सिंह, बसगढ़ा निवासी है. सभी आरोपित कोढ़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं. पुलिस द्वारा इन सभी को गिरफ्तार कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










