अग्निशमन पदाधिकारी ने काली पूजा पंडाल का किया निरीक्षण
अग्निशमन पदाधिकारी ने काली पूजा पंडाल का किया निरीक्षण
कटिहार अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी के निर्देश पर सहायक अग्निशमन पदाधिकारी ने ओटी पाड़ा में काली पूजा पंडाल का निरीक्षण कर पूजा समिति के सदस्यों को आग से बचाव की जानकारी दी. कहा, पूजा पंडाल में आग जैसी घटनाओं से बचाव को लेकर सतर्कता जरुरी है. अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी के निर्देश पर सहायक अग्निशमन पदाधिकारी मनोरंजन चौधरी ने अग्निशमन बल के साथ ओटी पाड़ा में बन रहे पूजा पंडाल का निरीक्षण किया. अग्निशमन पदाधिकारी ने पूजा पंडाल समिति के सदस्यों को आग से बचाव की जानकारी दी. पूजा पंडाल में अग्निशमन यंत्र, बालू व आग बुझाने के लिए पानी की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










