गैस सिलिंडर लीक होने के कारण घर में लगी आग

Updated at : 16 Sep 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
गैस सिलिंडर लीक होने के कारण घर में लगी आग

पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या नौ पहाड़पुर गांव निवासी रिजवाना खातून के घर में सोमवार की देर रात अगलगी की घटना में एक घर जलकर राख हो गया.

विज्ञापन

अमदाबाद. प्रखंड के पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या नौ पहाड़पुर गांव निवासी रिजवाना खातून के घर में सोमवार की देर रात अगलगी की घटना में एक घर जलकर राख हो गया. अग्नि पीड़ित रिजवाना खातून ने बताया कि सोमवार की रात करीब नौ बजे खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर लीकेज के कारण आग लग गयी. घर के छप्पर से आग की तेज लपटे निकलने लगी. यह देख स्थानीय ग्रामीण जुट गये. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. अगलगी की घटना में अनाज वस्त्र सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया. इस संदर्भ में अंचलाधिकारी स्नेहा कुमारी ने बताया कि राजस्व कर्मी को भेज कर जांच करायी गयी है. तत्काल पीड़िता को पॉलिथीन उपलब्ध करा दी गयी है. इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन