सबनपुर में बिजली तार टूटने से लगी आग

सबनपुर में बिजली तार टूटने से लगी आग
बलिया बेलौन बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के बीझारा पंचायत के वार्ड चार सबनपुर गांव में रविवार की रात अचानक आग लगने से अशफाक आलम का एक आवासीय घर जलकर राख हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो अन्य घरों में आग फैलने की संभावना थी. क्षेत्र संख्या 18 जिला परिषद प्रतिनिधि मुनतसीर अहमद ने कहा की जर्जर बिजली तार के कारण इस तरह की घटना हुई है. बिजली तार टूट कर घर पर गिरने से आग लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है. जर्जर बिजली तार को बदलने की मांग विभाग से की है. आग लगने की खबर सुनते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी. आग पर काबू नहीं पाया जाता तो अन्य घरों में आग फैलने का डर था. आग लगने की सूचना पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि इनायत राही पीडित परिवार से मिल कर क्षति का आंकलन करते बिजली विभाग की लापरवाही पर आक्रोश जताते हुए विभागीय प्रावधान के अनुसार मुआवजा देने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




