मनसाही हाट चौक पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Updated at : 20 Mar 2026 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
मनसाही हाट चौक पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग

मनसाही हाट चौक पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग

विज्ञापन

मनसाही थाना क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के मनसाही हाट चौक में शुक्रवार को दिन के करीब दोपहर 11:30 बजे के आसपास मंसूर उर्फ मकसूद के बर्तन के दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का मामला प्रकाश में आया है. घटना में लाखों का नुकसान हुआ हैं. मनसाही हाट के दुकानदार लोग शुक्रवार को जुम्मा की नमाज अदा करने की तैयारी कर रहे थे. अचानक मो. मंसूर उर्फ मकसूद के किराना एवं कॉस्मेटिक दुकान में लगे बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और देखते ही देखते पूरा दुकान जलकर स्वाहा हो गया. इस घटना की जानकारी लोगों ने मनसाही पुलिस एवं दमकल को टीम को दिया. अग्निशमन विभाग की टीम दमकल के साथ घटना स्थल पर पहुंची तथा आग पर काबू पा लिया. अगर दमकल की टीम समय पर नहीं पहुंचती तो पूरे मनसाही हाट की दुकान जलकर राख हो जाता. पीड़ित दुकानदार मंसूर उर्फ मकसूद ने लिखित आवेदन में कहा कि इस्टील का बर्तन, काशा का बर्तन,फाइबर का बर्तन,सिलवर का बर्तन,प्लास्टिक बर्तन,सीसा का समान, मोबाइल फोन,नगर रूपए,कागजात सहित अन्य समान जलकर राख हो जाने की बाते अंचल प्रशासन को लिखित में दिया है. पीड़ित ने बताया कि दुकान में किराना के साथ कॉस्मेटिक के समान थे जो चलकर राख हो गए हैं. अगलगी में लाखों का नुकसान हुआ इस बाबत घटनास्थल पर जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद पहुंचकर जिला प्रशासन से अग्नि पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की. घटना को लेकर राजस्व कर्मचारी ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई. पीड़ित के द्वारा अंचल प्रशासन को लिखित आवेदन में कहा है कि 10 लाख रुपए के अधिक नुकसान पहुंचा है. घटना को लेकर मनसाही सीओ इस्माइल ने कहा कि आगलगी की घटना हुई है.जो जांचों उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन