सालमारी थाना क्षेत्र से शराब मामले में 10 गिरफ्तार

सालमारी थाना क्षेत्र से शराब मामले में 10 गिरफ्तार
बलिया बेलौन एसपी शिखर चौधरी के निर्देशानुसार सालमारी पुलिस द्वारा विशेष अभियान चला कर विभिन्न गांवों से नो पियक्कड़ एंव एक तस्कर सहित दस लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए कटिहार न्यायालय भेजा है. थाना अध्यक्ष कुमारी जुली ने बताया कि प्रकाश उरांव को को 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार करने के साथ ही अमित कुमार 22 वर्ष, अजीत उरॉव 35 वर्ष, राजकुमार उरांव 29 वर्ष, राजा पाण्डे 30 वर्ष, राजु मंडल 36 वर्ष, पवन कुमार सिंह 27 वर्ष, जितेन पंडित 46 वर्ष, चंदु राम 24 वर्ष, भोला शेख 53 वर्ष को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. मेडिकल जांच में नशा की पुष्टि होने पर सभी आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










