भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो महिला सहित तीन घायल

भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो महिला सहित तीन घायल
कुरसेला थाना क्षेत्र के नबाबगंज बासा टोला में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद में दो महिला सहित तीन घायल हो गये. घायलों को उपचार के लिए पीएचसी कुरसेला पहुंचाया गया. मामले में पीड़ीत पक्ष ने घटना को लेकर कुरसेला थाना को जानकारी दिया है. घायलों में ललिता देवी (26) पति ललन मंडल, कंचन देवी (25) पति कन्हैया मंडल, ललित मंडल (32) थाना क्षेत्र के नबाबगंज बासा टोला का निवासी बताया गया है. पीड़ित पक्ष के ललन मंडल का कहना है कि विवाद मारपीट के बीच दुसरे पक्ष से तीन चक्र गोली चलाया गया है. गोली उसे छुकर निकल गयी. पीड़ित पक्ष पर गोली चलाये जाने का पुष्टी स्थानीय स्तर पर और पुलिस के द्वारा नहीं किया गया है. मामले का पुलिस जांच कर रही है. घटना के पीछे भुमि विवाद बताया जा रहा है. बताया जा रहा है ललित मंडल घर के समीप टाट से घेराबंदी कर रहा था. इसी बीच दो पक्षों में विवाद बढ़ कर मारपीट में बदल गयी. जानकारी में बताया गया कि मारपीट में एक पक्ष की दो महिला सहित एक पुरुष घायल हो गया. नबाबगंज बासा टोला में उत्पन्न विवाद से दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




