पंद्रह लीटर शराब व बाइक जब्त, सात शराबी गिरफ्तार

पंद्रह लीटर शराब व बाइक जब्त, सात शराबी गिरफ्तार
फलका फलका पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब पीकर हंगामा कर रहे सात शराबियों को छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. छापेमारी में पुलिस ने बरेटा चौक के समीप पंद्रह लीटर देसी शराब के साथ एक बाइक भी जब्त की है. शराब तस्कर फरार होने में सफल रहा. थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि सूचना पर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से छापेमारी कर सात शराबियों को पकड़ा और पूछताछ किया. पकड़ाये शराबी सुनील कश्यप, पीलीभीत जिला लखनऊ, मालिक मरांडी,तल्लु मुर्मू, ढेना मुर्मू, कलाय मुर्मू चारों दहाटोला, दयानंद मंडल बरेटा चौक, वरुण कुमार देव उत्तर अमोल निवासी है. पूछताछ में सभी व्यक्ति के मुंह से शराब सेवन करने की गंध आ रही थी. सभी व्यक्तियों का ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई. बरेटा चौक समीप एक बाइक सवार व्यक्ति पुलिस को देख सड़क किनारे बाइक छोड़कर फरार हो गया. बाइक के तलाशी के क्रम में पंद्रह लीटर देसी शराब बरामद किया. बाइक व शराब जब्त कर सभी आरोपित के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




