सफर के दौरान महिला रेल यात्री की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
सफर के दौरान महिला रेल यात्री की हुई मौत

शुक्रवार को कटिहार रेलवे स्टेशन से एक महिला रेल यात्री के शव को बरामद किया गया.

विज्ञापन

कटिहार. प्रचंड गर्मी के कारण रेलवे स्टेशनों पर भी लोगों के दम टूटने लगे हैं. शुक्रवार को कटिहार रेलवे स्टेशन से एक महिला रेल यात्री के शव को बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि महिला यात्री सीता मंडल अपने पति प्रदीप मंडल के साथ दिल्ली से गुवाहाटी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पर सवार होकर जा रही थे. इसी दौरान स्लीपर बोगी में सवार हिट स्ट्रोक से सीता मंडल की तबीयत बिगड़ने लगी. पटना रेलवे स्टेशन के समीप हालात गंभीर हो गयी. लेकिन बरौनी रेलवे स्टेशन आते-आते सीता मंडल ने दम तोड़ दिया. यात्रियों की शिकायत पर कटिहार रेल पुलिस ने सीता मंडल के शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना को लेकर पति प्रदीप मंडल ने बताया कि वह गुवाहाटी तेजपुर के रहने वाले हैं और अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान ट्रेन में प्रचंड गर्मी के बीच उनकी पत्नी की मौत हो गयी. फिलहाल पति प्रदीप मंडल ने पत्नी सीता मंडल का अंतिम संस्कार कटिहार में ही कर दिया.

कहते हैं रेल थानाध्यक्ष

अपने पति के साथ असम जा रही महिला रेल यात्री की मौत हीट वेव क कारण बरौनी रेलवे स्टेशन पर हो गयी थी. रेलयात्री की सूचना पर कटिहार जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर यूडी कांड दर्ज कर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

अलाउद्दीन खान, रेल थाना अध्यक्ष, कटिहार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन