बारिश से किसानों को नुकसान की आशंका से बढ़ी चिंता

बारिश से किसानों को नुकसान की आशंका से बढ़ी चिंता
प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी पंचायतों में मक्का फसल बुआई करने को लेकर भारी संख्या में किसानों के द्वारा जोर शोर से अपने अपने खेतों को ट्रैक्टर से जोताई कर मक्का फसल बुआई के लिए तैयार कर लिया था. पर च्रकवाती तूफान से आई बारिस होने के कारण जुताई किया गया जमीन फिर से भींग कर कीचड़ में तब्दील हो गया है. किसानों में मक्का फसल बुआई को लेकर चिंतित हैं. प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी पंचायतों के दर्जनों किसानों के द्वारा बताया कि एक अक्तूबर से एक नवम्बर तक मक्का फसल बुआई करने से किसानों को अधिक उपज और अधिक राशि प्राप्ति होती है. प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी पंचायतों में लगातार तीन दिनों से रिमझिम बारिश होने पर किसानों में मायूसी छाई हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




