राज्य से बाहर पांच दिवसीय प्रशिक्षण के लिए किसान रवाना

Updated at : 17 Aug 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
राज्य से बाहर पांच दिवसीय प्रशिक्षण के लिए किसान रवाना

राज्य से बाहर पांच दिवसीय प्रशिक्षण के लिए किसान रवाना

विज्ञापन

– जूट की खेती व मूल्य संवर्द्धन विषय पर कोलकाता में किसान लेंगे प्रशिक्षण कटिहार जूट की खेती व मूल्य संवर्द्धन में जिले के अलग-अलग प्रखंडाें के 25 किसान नीनफीट कोलकाता में हुनरमंद बनेंग. कृषोन्नति योजना अंतर्गत सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा के वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य के बाहर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत जूट की खेती व मूल्य संवर्द्धन विषय पर किसान आईसीएआर नीनफीट 12 रेजेंट पार्क कोलकाता में प्रशिक्षण लेंगे. इसी को लेकर जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा मिथिलेश कुमार द्वारा राज्य के बाहर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर 25 किसानों को कटिहार स्टेशन से रवाना किया. डीएओ मिथिलेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण को लेकर 18 से 22 अगस्त तक निनफेट कोलकाता, पश्चिम बंगाल रवाना किया. 25 कृषकों एवं दो पदाधिकारी के दल को रविवार को कटिहार रेलवे स्टेशन से कोलकाता के लिए कटिहार-हावड़ा एक्सप्रेस से भेजा गया. उद्देश्य जूट से बने उत्पाद में बैग, फाइल, फोल्डर, राखी व अन्य सजावटी सामान का निर्माण कर किसान अपने को साम्थर्य बन सकते हैं. इस मौके पर कृषि विभाग के कई अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन