मौसम के बदलाव से किसान हुए चिंतित,

Published by :RAJKISHOR K
Published at :27 Apr 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
मौसम के बदलाव से किसान हुए चिंतित,

मौसम के बदलाव से किसान हुए चिंतित

विज्ञापन

बारिश होने पर किसानों को होगा नुकसान कोढ़ा मौसम में अचानक बदलाव ने मक्का किसानों की चिंता बढ़ा दी है. मक्का की फसल को काटने की प्रक्रिया में लगे किसान अब एक साथ दो बड़े संकटों से जूझ रहे हैं. एक ओर तो मक्का की फसल कटाई के बाद घर लाने की जल्दबाजी है. दूसरी ओर खेतों में सुख रही मक्का फसल पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. किसान इन दिनों अपने खेतों से मक्का की फसल को बचाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. जहां एक ओर किसान अपनी फसल काटकर घर लाने के लिए परेशान हैं. दूसरी ओर कुछ किसान खेतों में मक्का सुखा रहे हैं. उन्हें डर है कि अचानक बारिश या मौसम की और करवट फसल को नुकसान पहुंचा सकती है. इस बारे में किसान रमेश यादव ने कहा हमने बहुत मेहनत से मक्का उगाया है. लेकिन अब अचानक मौसम का मिजाज बदलने से हम चिंतित हैं. फसल काटकर घर लाने की जल्दबाजी है. जो मक्का खेतों में सुख रहा है. उसे भी हम सुरक्षित स्थान पर रखना चाहते हैं. मौसम विभाग की ओर से भी पूर्वानुमान जारी किया गया है. जिसमें बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. ऐसे में किसान अपनी फसल को नुकसान से बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन