एनएच-31 किनारे किसान सब्जी बेचने को मजबूर, नपं से नहीं मिल रही सुवधा

Updated at : 15 Nov 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
एनएच-31 किनारे किसान सब्जी बेचने को मजबूर, नपं से नहीं मिल रही सुवधा

एनएच-31 किनारे किसान सब्जी बेचने को मजबूर, नपं से नहीं मिल रही सुवधा

विज्ञापन

– सब्जी बेचने के एवज में प्रतिदिन वसूली जा रही बट्टी कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र के एनएच 31 पर अव्यवस्थित सब्जी बिक्री की वजह से रोजाना खतरा मंडरा रहा है. सड़क किनारे वाहनों की तेज रफ्तार व भारी ट्रैफिक के बीच किसान अपनी उपज बेचने को मजबूर हैं. जब किसान शंभू मंडल ने कहा, नगर पंचायत की ओर से सब्जी विक्रेताओं के लिए किसी भी तरह की व्यवस्थित जगह नहीं दी गयी है. कहा, नगर पंचायत के एक कर्मी हाट मलिक किसानों से बिना किसी सुविधा के ही शुल्क वसूलते हैं. इस शुल्क वसूली के बावजूद किसानों के लिए न कोई शेड है, न बैठने की जगह, न पानी की व्यवस्था और न ही सुरक्षा के लिए कोई प्रबंध. किसान मजबूरी में एनएच 31 पर ही अपनी सब्जी बेचने को विवश हैं. जहां हर पल दुर्घटना का डर बना रहता है. किसानों का कहना है कि कई बार दोपहिया और चारपहिया वाहन उनकी दुकानों के बेहद करीब से गुजरते हैं. हादसे की आशंका हमेशा बनी रहती है. सड़क पर खड़े होकर सब्जी बेचने के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनती है, खामियाजा आम राहगीरों और वाहन चालकों को भी भुगतना पड़ता है. नगर पंचायत द्वारा किसी भी प्रकार का सहयोग न मिलने के कारण किसान अपनी सब्जी ठोक के भाव में बेचने को मजबूर हैं. जिससे उनकी आय पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है. स्थानीय किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द एक निश्चित स्थान पर सब्जी मंडी का निर्माण कराया जाय. एनएच 31 पर अनियंत्रित शुल्क वसूली पर रोक लगाई जाय. जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन