शिवानंदपुर एचडब्ल्यूसी में एक्सपायरी दवा मामले में 24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण

शिवानंदपुर एचडब्ल्यूसी में एक्सपायरी दवा मामले में 24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण
प्रभात असर बारसोई शिवानंदपुर पंचायत की हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शिवानंदपुर में एक्सपायरी दवाएं मिलने के मामले को स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है. प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, पीएचसी बारसोई के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है. जवाब नहीं देने पर आवश्यक कार्रवाई की बात कही गई है. जारी पत्र के अनुसार, 23 जनवरी 2026 को प्रकाशित समाचार एवं प्राप्त सूचना में यह बात सामने आई थी कि एचडब्ल्यूसी शिवानंदपुर में बड़े पैमाने पर एक्सपायरी दवाएं पाई गईं. पूर्व में इस संबंध में अधोहस्ताक्षरी ने एक्सपायरी दवाओं के निस्तारण को लेकर बैठक की थी. जिसमें सभी संस्थानों को एक्सपायरी दवाओं की सूची तैयार कर कार्यालय को सूचित करने का निर्देश दिया गया था लेकिन अबतक संबंधित कर्मियों द्वारा कोई सूची अथवा प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराया गया. जबकि, अब हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शिवानंदपुर में एक्सपायरी दवाएं मिलने की सूचना मिली है. इसको लापरवाही मानते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सीएचओ एवं संबंधित एएनएम से अपना-अपना स्पष्टीकरण 24 घंटे के भीतर कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है ताकि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके. स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद प्रखंड स्तर पर हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इस तरह की लापरवाही मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




