उत्पाद पुलिस ने तस्करों के विरुद्ध चलाया सघन चेकिंग अभियान

Published by :RAJKISHOR K
Published at :06 May 2026 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
उत्पाद पुलिस ने तस्करों के विरुद्ध चलाया सघन चेकिंग अभियान

उत्पाद पुलिस ने तस्करों के विरुद्ध चलाया सघन चेकिंग अभियान

विज्ञापन

कटिहार एसपी के निर्देश पर क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने की दिशा में मादक पदार्थ से जुड़े तस्करों के विरुद्ध जिला पुलिस की दविश तेज है. जिला पुलिस ने उत्पाद पुलिस के साथ संयुक्त रूप से नशा तस्करों के विरुद्ध संयुक्त रूप से छापेमारी की. हालांकि इस दौरान छापेमारी दल को कोई खास सफलता हाथ ना लगी, लेकिन दूसरी ओर नशा के तस्करों में हड़कंप है. बारसोई थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के तस्करों के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर बारसोई थाना पुलिस एवं उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने सघन छापेमारी अभियान चलाते हुए कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने मादक पदार्थों से जुड़े तस्करों के ठिकानों को चिन्हित कर उसके घरों की तलाशी ली. खासकर जिन क्षेत्रों मे मादक पदार्थ विक्रेताओं की इनपुट थी. पुलिस ने उन क्षेत्रों में घर घर जाकर तलाशी ली.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन