शरीर में सेलो टेप से चिपकाकर शराब ला रहे दो तस्करों को उत्पाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

शरीर में सेलो टेप से चिपकाकर शराब ला रहे दो तस्करों को उत्पाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
– पश्चिम बंगाल से ट्रेन से कटिहार शराब लेकर आ रहा था तस्कर कटिहार उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को लाभा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाकर शरीर में छुपा कर शराब ला रहे दो तस्करों को 8.400 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर उत्पाद पुलिस ने लाभा रेलवे स्टेशन पर खड़ी पश्चिम बंगाल से कटिहार आने वाली ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाया. उत्पाद पुलिस को दो युवकों पर संदेह हुआ तथा उसकी तलाशी ली. संदिग्ध युवक के कमर में कुछ बंधा था. जब उत्पाद पुलिस ने शर्ट को ऊपर किया तो देखा कि शराब को शरीर में सेलो टेप से चिपकाया था. शराब मिलते ही मध निषेध टीम ने दोनों तस्कर जमाल अंसारी पिता अमीर अंसारी, महमूद चौक, देवा मंडल पिता जीतू मंडल बैगना दोनों थाना नगर निवासी को गिरफ्तार कर लिया. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में सघन चेकिंग अभियान व छापेमारी जारी है. ट्रेनों में भी छापेमारी की जा रही है. उत्पाद विभाग की छापेमारी में 8.400 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. आगे भी उत्पाद विभाग की छापेमारी लगातार जारी रहेगी. सुभाष सिंह, उत्पाद अधीक्षक, कटिहार
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




