मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अनुमंडल स्तर पर ईवीएम प्रदर्शन केंद्र की स्थापना

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अनुमंडल स्तर पर ईवीएम प्रदर्शन केंद्र की स्थापना
कटिहार आगामी बिहार में विधानसभा आम निर्वाचन के क्रम में मतदाताओं के बीच ईवीएम तथा वीवीपैट के संबंध में जागरूकता लाने के उद्देश्य से जिला व अनुमंडल में ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों की स्थापना की गयी है. जो अनुमंडल कटिहार सदर मनिहारी व बारसोई में स्थापित किया गया है. यहां बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवीपैट उपलब्ध कराये गये है. साथ ही ईवीएम के जानकार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में स्थापित इन ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों में मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन व वीवीपैट की प्रक्रिया की जानकारी दी जाती है. मॉक वोट डालकर उन्हें ईवीएम वीवीपैट की सहायता से मतदान से अवगत कराया जाता है. इससे उनमें मतदान के दौरान आत्मविश्वास पैदा होता है. ईवीएम संबंधी भ्रांतियों व शंकाओं का समाधान किया जाता है. मतदान के ट्रायल से उनका चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर विश्वास बढ़ता है. ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों में जानकार कर्मियों द्वारा स्थानीय भाषा में सरल तरीके से जानकारी दी जाती है. जिससे समाज का हर वर्ग ईवीएम व वीवीपैट को समझ सके. यह ईवीएम प्रदर्शन केंद्र चुनाव की घोषणा व प्रेस नोट की तिथि तक कार्यरत रहेगा. इसके उपरांत यह बंद हो जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










