पीपल टोला में महानंदा नदी से हो रहा कटाव

Updated:
विज्ञापन
पीपल टोला में महानंदा नदी से हो रहा कटाव

पीपल टोला में महानंदा नदी से हो रहा कटाव

विज्ञापन

बलिया बेलौन शेखपुरा पंचायत के वार्ड चार पीपल टोला गोसाईकोल गांव में महानंदा नदी में कटाव हो रहा है. प्रशासन व बाढ़ नियंत्रण विभाग के पदाधिकारी अब भी बेखबर है. इसकी सूचना देने के बाद भी कटाव की स्थिति का जायजा नहीं लिया गया है. खेतीहर जमीन में कटाव होने के बाद लोगों का आवासीय घर नदी में विलिन हो रहा है. वहां कटाव रोधक कुछ कार्य नहीं होने से लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है. स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि एकबाल हुसैन, जुनेद अशरफी, प्रकाश कुमार राय ने बताया की यहां कटाव रोधक कार्य नहीं होने से नदी कटाव तेजी से हो रहा है. अब तक आधा दर्जन परिवार का घर नदी में विलिन हो गया है. ये सभी गरीब परिवार है. पीडित परिवारों को तत्काल राहत देने की मांग कदवा सीओ आशुतोष मयंक आनंद से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन