कचरा निस्तारण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराएं

Updated:
विज्ञापन
कचरा निस्तारण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराएं

कचरा निस्तारण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराएं

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड के फुलवरिया पंचायत में कचरा गृह प्रबंधन की स्थिति का जायजा लेने के लिए पर्यवेक्षक उमेश झा ने निरीक्षण किया. उन्होंने कचरा संग्रहण, पृथक्करण, भंडारण व नियमित उठाव की व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया. पर्यवेक्षक उमेश झा ने कचरा गृह परिसर में साफ-सफाई बनाये रखने तथा कचरे के समयबद्ध निस्तारण को अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिया. कहा कि कचरे का खुले में ढेर लगाना पूरी तरह प्रतिबंधित है. गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग कर वैज्ञानिक तरीके से उसका निपटान किया जाय. ताकि स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनी रहे. निरीक्षण के क्रम में यह भी चेतावनी दी गयी कि यदि नियमित रूप से कचरा उठाव नहीं होता है, तो संबंधित स्वच्छता कर्मियों व जिम्मेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. मौके पर उपस्थित पंचायत के स्वच्छता कर्मियों ने अपनी बकाया मानदेय राशि के भुगतान को लेकर पर्यवेक्षक से अभिलंब भुगतान कराने की मांग रखी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन