समय से पूर्व मानक के अनुरूप सुनिश्चित करें बाढ़ पूर्व तैयारी : डीएम

Updated at : 06 May 2024 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

संभावित बाढ़ को लेकर सीओ व एसडीओ को दिये गये निर्देश

विज्ञापन

समाहरणालय स्थित एनआइसी सभागार में सोमवार को जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में जिले के सभी अंचलाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आगामी बाढ़ के मद्देनजर बाढ़ पूर्व तैयारी तथा जिले से प्रवाहित सभी नदियों के तटबंध के मरम्मति व सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. साथ ही इस समीक्षा बैठक में अगलगी की घटना की रोकथाम एवं अग्नि की घटना से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत व अनुदान को लेकर भी समीक्षा की गयी. बैठक में डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों से मैप के माध्यम से तटबंधों की जानकारी ली तथा विगत कई वर्षों में कटिहार के विभिन्न प्रखंडों में आये बाढ़ एवं प्रभावित क्षेत्रों के संबंध अवगत हुए. पिछले बाढ़ आपदा की स्थिति को देखते हुए डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रातर्गत अवस्थित तटबंध का भौतिक निरीक्षण करने, कमजोर व जर्जर तटबंध को चिन्हित कर मरम्मति कार्य कराने, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को राहत एवं बचाव कार्य में प्रयोग सरकारी व गैर सरकारी नाव का की जांच कर मरम्मती कराने एवं गैर सरकारी नाव एवं नाविकों का अनुज्ञप्ति नवीकरण कराने के लिए अग्रेत्तर कार्रवाई करने, बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों एवं परिवारों के चिन्हित बाढ़ शरण स्थल एवं प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक किचेन के संचालन के लिए स्थान चिन्हित करने सहित पूरा विवरणी के साथ सूची उपलब्ध कराने आदि की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये. साथ ही जिले में कार्यरत वर्षा मापक यंत्र की संख्या एवं जगह से संबंधित प्रतिवेदन यथाशीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश सभी अंचलाधिकारी को दिया. इसके अलावा सभी अंचलाधिकारी को आपदा संपूर्ति पोर्टल एप डाउनलोड करते हुए अपने कर्मचारियों के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भौतिक सत्यापन कराने एवं बाढ़ प्रभावित इलाकों में बाढ़ आश्रय स्थल एवं बाढ़ राहत शिविरों में बाढ़ के पूर्व सभी प्रकार आवश्यक सुविधाएं यथा शुद्ध पेयजल, शौचालय, सामुदायिक किचेन के अतिरिक्त अन्य समस्याओं का निपटारा के लिए सभी व्यवस्था पूर्ण कराने का निर्देश दिया.

अग्नि पीड़ित को तत्काल राहत उपलब्ध कराएं

बैठक में डीएम ने बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के सभी कार्यपालक अभियंता एवं संबंधित पदाधिकारी से भी जिले में बाढ़ के रोकथाम को लेकर विस्तृत चर्चा की. साथ ही डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों से जिले में अगलगी घटनाओं के रोकथाम एवं अगलगी के घटनाओं में पीड़ित परिवारों को राहत अनुदान राशि के भुगतान के अद्यतन स्थिति के संबंध में भी जानकारियां ली एवं निकासी को लेकर सभी अंचलाधिकारी को आदेश दिया. इस बैठक में उप विकास आयुक्त अमित कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन प्रशाखा एन नुरुल, अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार, जिला समन्वय समिति के सदस्य, आपदा सलाहकार एवं वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी सीओ व अनुमंडल पदाधिकारी बारसोई व मनिहारी शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन