सभी मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधा सुनिश्चित कराएं: डीएम

Published by :RAJKISHOR K
Published at :28 Apr 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
सभी मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधा सुनिश्चित कराएं: डीएम

सभी मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधा सुनिश्चित कराएं: डीएम

विज्ञापन

– बैठक में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर समीक्षा कटिहार विकास भवन सभागार में सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी. बैठक में डीएम ने सभी सेक्टर पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव होने से पहले सभी बूथ का निरीक्षण करते हुए संबंधित पदाधिकारी के साथ समन्वय करके बूथ वाइज मतदाताओं के लिए सभी प्रकार के मूलभूत सुविधाएं जैसे शुद्ध पेयजल, खड़ा होने के लिए शेड की व्यवस्था, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप एवं रेलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें. इसके अलावा डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को स्ट्रांग रूम में बिजली, खिड़की की अच्छी तरह पैकिंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया तथा सभी डिस्पैच सेंटर से सभी बूथों तक पहुंचाने के लिए सुगम व्यवस्था, सड़क की मरम्मती तथा आवागमन के लिए रूट मैप तैयार करने का आदेश दिया. उन्होंने ने निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी व्यस्क युवक, युवतियां व महिलाओं का नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़े है. वैसे व्यक्ति का नाम बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची में दर्ज कराएं. डीएम ने अधिकारियों से मुखातिब होते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त संपन्न कराना जिला प्रशासन प्राथमिकता है. चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था मैं किसी तरह की परेशानी नहीं हो. इसके लिए सभी स्तरों पर काम करने की जरूरत है. बैठक में डीएम ने निर्देश दिया कि वह अपने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के साथ समन्वय बनाकर क्रिटिकल पॉइंट एवं संदिग्ध मामले तथा पिछले चुनाव में निर्वाचन कार्य अवरुद्ध करने वाले चिन्हित व्यक्तियों के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई करने तथा शांतिपूर्ण वातावरण को लेकर विधि व्यवस्था संधारण कराने का कार्य सुनिश्चित करें. इसके अलावा सीमावर्ती राज्य या सीमावर्ती जिले के थानाध्यक्ष से बातचीत करके समन्वय स्थापित करने एवं भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इस बैठक में उप-निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार पासवान, सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, सभी विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं निर्वाचन से संबंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन