आजमनगर में सीओ के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण मुक्त अभियान

Published by :RAJKISHOR K
Published at :27 Apr 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
आजमनगर में सीओ के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण मुक्त अभियान

आजमनगर में सीओ के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण मुक्त अभियान

विज्ञापन

– 90 डिसमिल जमीन अतिक्रमणकारियों से करायी गयी खाली आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के खुरियाल पंचायत के धूमनगर में रविवार को अंचल प्रशासन व पुलिस बल के संयुक्त सहयोग से अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया. इस अतिक्रमण मुक्त अभियान में गरीबों के आशियाने एवं उनके स्वरोजगार के माध्यमों के ठिकानों पर बुलडोजर चला कर उजाड़ दिया गया. सीओ के पत्रांक 1320 दिनांक17/4/25 के आलोक में बारसोई अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को सूचित करते हुए परिवार के आलोक में खुरियाल पंचायत अंतर्गत मौजा धूमनगर थाना नंबर 573, खाता नंबर 927, खेसरा 716 कुल रकवा 90 डिसमिल बिहार सरकार सर्वसाधारण सड़क की भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु कार्यालय के संयुक्त आदेश के ज्ञापांक 145 सी के आलोक में बिहार सरकार सर्वसाधारण सड़क की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति सहित आजमनगर थानेदार कुंदन कुमार सिंह भी मौजूद रहे. दंडाधिकारी सीओ रिजवान, आरओ अल्का आर्य की मौजूदगी में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाते हुए अतिक्रमणकारियों के आशियाने सहित स्वरोजगार के दुकानों को बुल्डोजर से तोड़ दिया गया. सीओ रिजवान ने बताया कि विधि व्यवस्था संधारण हेतु कटिहार एसपी से पर्याप्त सुरक्षा बल उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई थी. अनुमंडल लोक निवारण पदाधिकारी बारसोई द्वारा दिए गए निर्धारित समय पर सुरक्षा बल मुहैया नहीं होने पर 27 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई थी. रविवार को संबंधित क्षेत्र के राजस्व कर्मचारी एवं सरकारी अमीन, दंडाधिकारी की उपस्थिति में बिहार सरकार की 90 डिसमिल भूमि जो आम लोगों के कब्जे में था मुक्त करा दिया गया. सोशल एक्टिविस्ट अजहर नजामी ने कहा कि धूमनगर में गरीबों के दुकान एवं स्वरोजगार के ठिकानों को बुलडोजर से हटाया गया. इस मामले में सीओ ने एक पक्षीय कार्रवाई की है. सीओ रिजवान के विरुद्ध स्थानीय थाना में अगर सुनवाई नहीं हुई तो कोर्ट में मुकदमा दायर करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन