शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए वार्षिक कार्य योजना की रूप रेखा तैयारी पर जोर

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए वार्षिक कार्य योजना की रूप रेखा तैयारी पर जोर
– अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटिहार पश्चिम की जिला समीक्षा बैठक में विचार विमर्श कटिहार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटिहार पश्चिम की ओर से सोमवार को जिला समीक्षा बैठक का आयोजन स्थानीय कार्यालय में किया गया. बैठक में पिछले वर्ष की गतिविधियों की समीक्षा की गयी. शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए वार्षिक कार्य योजना तैयार की गयी. प्रांत सह मंत्री विनय सिंह ने कहा आगामी एक से चार मई तक समस्तीपुर में उत्तर बिहार प्रांत के प्रांत कार्यकारी परिषद् सह समीक्षा योजना बैठक को सफल बनाने को लेकर चर्चा हुई. इस वर्ष जिले के सभी टेन प्लस टू विद्यालयों में विद्यार्थी परिषद के इकाई गठन की योजना पर बल दिया गया. विद्यार्थी परिषद कटिहार में इस वर्ष अधिक से अधिक नए सदस्य बनायेगी. विभिन्न शैक्षणिक एवं सामाजिक विषयों पर आंदोलन का भी शंखनाद करेगी. विभाग प्रमुख आभा मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने आयाम कार्य गतिविधि को और मजबूती प्रदान करते हुए रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को उनकी रुचि अनुसार विद्यार्थी परिषद से जोड़ेंगी. सदस्यता अभियान, कार्यक्रमों और आंदोलनों की समीक्षा की गयी. विद्यार्थियों की समस्याओं में शुल्क वृद्धि विरोध, पारदर्शिता, रोजगार उन्मुख शिक्षा और छात्रावास की समस्याओं पर चर्चा की गयी. शैक्षणिक सत्र के लिए योजनाओं की रूपरेखा तय की गयी. स्कूल स्तर पर विद्यार्थी नेतृत्व कार्यशाला आयोजित करने, महाविद्यालयों में जल के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया. राष्ट्रीय कला मंत्र के प्रांत सह संयोजक आशीष झा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्रांत सिंह, कमल ठाकुल, रोहन प्रसाद, नगर सह मंत्री रवि, विशाल सिंह, पीयूष कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




