विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान योग्य मतदाता छूटना नहीं चाहिए: डीएम

विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान योग्य मतदाता छूटना नहीं चाहिए: डीएम
– डंडखोरा में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का लिया जायजा डंडखोरा आगामी विधानसभा चुनाव को तैयारियां शुरू कर दी गयी है. गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने।डंडखोरा प्रखंड के सौरिया पंचायत अंतर्गत बरुवा टोला वार्ड संख्या एक का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में डीएम ने स्थानीय बीएलओ से भी बात की. मतदाताओं से भी बातचीत करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के सत्यापन में सहयोग करने की अपील की. बीडीओ व अन्य अधिकारियों के साथ भी गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की. कहा कि एक भी योग्य मतदाता छूटना नहीं चाहिए. अयोग्य मतदाता किसी भी सूरत में जोड़ा नहीं जायेगा. डीएम ने कहा कि इसअभियान के क्रियान्वयन में जुटे बीएलओ मतदाता के घर जाकर पहले निर्धारित फार्म देंगे. मतदाता उस फार्म को भरेंगे तथा उसके साथ निर्धारित दस्तावेज को स्व अभिप्रमाणित करके बीएलओ को समर्पित करेंगे. निर्धारित तिथि 26 जुलाई तक वोटर अपने बीएलओ को आवश्यक दस्तावेज के साथ फार्म उपलब्ध करा दें. इसके बाद 27 से 31 जुलाई तक पात्र मतदाताओं की सूची तैयार की जायेगी. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा निर्देश के आलोक में एक अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जायेगी. उसके बाद इस तिथि से एक सितंबर तक प्रारूप मतदाता सूची के आलोक में दावा व आपत्ति प्राप्त किया जायेगा. मतदाता से प्राप्त किये गये फॉर्म एवं प्राप्त दावा एवं आपत्ति का निष्पादन 25 सितंबर तक किया जायेगा. आयोग के अनुसार 30 सितंबर को अंतिम रूप से पात्र मतदाताओं की सूची प्रकाशित की जायेगी. अब यह माना जा रहा है कि निर्धारित तिथि तक जिन वोटरों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत सत्यापन नहीं होगा तो वह अपात्र घोषित कर दिये जायेंगे तथा ऐसे मतदाता ओं का वोटर कार्ड भी निर्धारित तिथि यानी एक अगस्त से अमान्य हो जायेगा. मौके प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश, शिक्षक अनिल कुमार साह, बीएलओ प्रकाश केवट, जियाउल हक, अंजली कुमारी, ग्रामीण तिलकधारी महतो, नारायण महतो, धीरज महतो, मोहन चौधरी, रेखा चौधरी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




