आटा चक्की में अवैध तरीके से जला रहे थे बिजली, धराये

Updated at : 22 Jun 2025 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
आटा चक्की में अवैध तरीके से जला रहे थे बिजली, धराये

आटा चक्की में अवैध तरीके से जला रहे थे बिजली, धराये

विज्ञापन

कोढ़ा नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की टीम ने कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत एक बड़े बिजली चोरी मामले का खुलासा किया है. गुप्त सूचना के आधार पर विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कोढ़ा के सहायक अभियंता के नेतृत्व में शनिवार को एक औचक छापेमारी अभियान चलाया गया. आटा चक्की के परिसर में अवैध तरीके से बिजली का उपयोग किए जाने का मामला सामने आया. यह कार्रवाई विद्युत विभाग के कनीय अभियंता पंकज ठाकुर सेमापुर एवं सहायक विद्युत अभियंता, कोढ़ा, कनीय अभियंता श्रवण कुमार, मानवबल श्रयण कुमार, रहमान अली, राहुल कुमार की उपस्थिति में की गयी. अब्दुल रज्जाक 53 वर्ष, पचमा गिलीक, वार्ड संख्या-13, पंचायत फुलवरिया निवासी कटिहार के व्यवसायिक परिसर (आटा चक्की) में विद्युत मीटर को बायपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था. निरीक्षण में पंजीकृत कनेक्शन से पहले एक पीवीसी सर्विस तार द्वारा टेपिंग की गई थी. आटा चक्की के अलावा उनके घरेलू परिसर में भी बिजली की आपूर्ति की जा रही थी. अनाधिकृत उपयोग से कंपनी को करीब 3,32,137/-की राजस्व क्षति हुई है. जबकि उपभोक्ता पर पूर्व से 228/-की बकाया राशि भी दर्ज है. कुल मिलाकर 3,32,365/-की वसूली का मामला बनता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन