विद्यानंदपुर में 15 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित

विद्यानंदपुर में 15 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित
आपूर्ति बाधित होने से लोग हो रहे हैं परेशान, जताया आक्रोश बलिया बेलौन बलिया बेलौन क्षेत्र के मधाइपुर पंचायत के वार्ड पांच एवं दस विदयानंदपुर गांव में विगत 15 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से इस भीषण गर्मी में लोगों का जीना दुभर हो रहा है. ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कनीय अभियंता व बिजली मिस्त्री की लापरवाही से गांव के लोग गर्मी के बीच अंधेरे में रहने को विवश हैं. बाधित बिजली से उपभोक्ता परेशान है. उमस भरी गर्मी में बिजली नहीं मिल रही है. बिजली आपूर्ति को लेकर स्थानीय उपभोक्ताओं में आक्रोश पनप रहा है. मुखिया असरार अहमद, सालीम ज़र्राह ने कहा कि यहां ट्रांसफार्मर तक बिजली है. ट्रांसफार्मर से उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई के लिए पोल में लगा तार इतना जर्जर है कि बिजली सप्लाई देते ही तार टूट जाता है. ऐसे में कई बार बड़ा हादसा होते होते बचा है. विवश होकर बिजली सप्लाई काट दी गयी है. गांव में 15 दिनों से बिजली नहीं है. इसकी शिकायत विभाग के कनीय अभियंता व मिस्त्री से किये जाने के बाद भी बिजली सप्लाई शुरू नहीं किये जाने से शुक्रवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया है. इस अवसर पर सालीम ज़र्राह, जैनुल, अफाज, साजीम, ओबेद, अरमान, शरफुल आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




