बिजली विभाग ने 100 से अधिक नल जल योजना की लाइन काटी

Published by :RAJKISHOR K
Published at :27 Mar 2025 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली विभाग ने 100 से अधिक नल जल योजना की लाइन काटी

बिजली विभाग ने 100 से अधिक नल जल योजना की लाइन काटी

विज्ञापन

बकाया बिल का भुगतान नहीं करने पर बिजली विभाग ने की कार्रवाई कोढ़ा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में नल जल योजना के तहत संचालित जलमिनारों की बिजली बकाया बिल के कारण सौ से अधिक गांवों में बिजली कनेक्शन काट दी गयी है. उन गांवों में पानी की सफ्लाई पूरी तरह से ठप हो गयी है. लोग एक बार फिर से चापाकल का आयरन युक्त पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं. बिजली विभाग के कनीय अभियंता श्रवण कुमार ने बताया कि पूरे प्रखंड में जलमिनारों पर लगभग 70 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया था. जिसमें से अब तक केवल 13 लाख की ही वसूली हो सकी है. प्रखंड क्षेत्र के लगभग सौ से अधिक जलमिनारों की बिजली कनेक्शन काटी गयी है. कुछ जगहों पर बिजली बिल का भुगतान हुआ है जहां बिजली की सफ्लाई दी जा रही है. बिजली कनेक्शन जलमिनारों का काटे जाने के बाद से हजारों ग्रामीणों को पीने के पानी की समस्या झेलनी पड़ रही है. विशेष रूप से वे क्षेत्र अधिक प्रभावित हुए हैं. जहां भूगर्भीय जल में आयरन की अधिकता है. लोग पूरी तरह से जलमिनारों के पानी पर निर्भर हैं. लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही हर घर नल जल योजना में वित्तीय प्रबंधन की कमी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. यदि समय पर बिजली बिल का भुगतान किया जाता तो लोगों को इस संकट का सामना नहीं करना पड़ता. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बकाया बिजली बिल का भुगतान कर जलमिनारों की बिजली बहाल की जाय. भविष्य में ऐसी समस्या न हो. इसके लिए ठोस व्यवस्था करने की भी मांग की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन