मनिहारी में बिजली बिल बकायादारों की कटेगी बिजली

Updated:
विज्ञापन
मनिहारी में बिजली बिल बकायादारों की कटेगी बिजली

मनिहारी में बिजली बिल बकायादारों की कटेगी बिजली

विज्ञापन

मनिहारी मनिहारी प्रखंड में बिजली बिल बकायादारों की बिजली कटेगी. इसकी जानकारी विद्युत कनीय अभियंता अभिजीत कुमार ने दी. कनीय अभियंता ने बताया कि मनिहारी प्रखंड में कुल 4500 उपभोक्ता ने पिछले दो साल से बिजली का बिल जमा नहीं किया है. उन उपभोक्ताओं पर कुल बकाया 7 करोड़ रूपये है. मनिहारी प्रखंड में कुल 4000 उपभोक्ता ऐसे है. जिनके द्वारा पिछले एक साल से बिजली बिल जमा नहीं किया गया है. ऐसे उपभोक्ताओं कै पास कुल बकाया 2 करोड़ रुपए है. उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग पूरी तरह से नजर बनाए रखी है. ऐसे उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन भी काटा जा रहा है. 400 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन इस माह काटा जा चुका है. विद्युत कनेक्शन कटने के बाद जो उपभोक्ता बिना बिजली बिल जमा किए लाइट जला रहे है. उनपर प्राथमिकी भी दर्ज की जा रही है. इस दिसंबर माह में कुल 9 लोगों पर बिजली चोरी मामले में केस दर्ज की गई है. साथ ही बकायादारों पर नीलामवाद दायर करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. विद्युत कनीय अभियंता ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है. उपभोक्ता अपना बकाया बिजली का बिल जमा करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन