पोल से गिरकर बिजली मिस्त्री हुआ जख्मी

पोल से गिरकर बिजली मिस्त्री हुआ जख्मी
अमदाबाद. बैरिया पंचायत के केवाला गांव के बिजली विभाग में मानव बल के रूप में काम कर रहे 41 वर्षीय छक्कू साह मंगलवार को बिजली के पोल से गिर कर घायल हो गया. जानकारी के अनुसार बिजली के तार में खराबी आने के कारण ठीक करने के लिए छक्कू साह बिजली के पोल पर चढ़ रहा था. इस दौरान वह पोल से गिर गया. स्थानीय ग्रामीण एवं परिजनों ने छक्कू साह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल कटिहार रेफर किया गया है. परिजनों ने बताया कि वह बिजली विभाग में मानव बल के रूप में कार्य करते हैं. प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जयकुमार ने बताया कि छक्कू साह का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया है. बिजली विभाग के कनीय अभियंता कौशल कुमार ने फोन से बताया कि सदर अस्पताल कटिहार में बिजली मिस्त्री का इलाज चल रहा है. पीठ में चोट लगी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










