अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
कटिहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भट्टा टोला के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से 69 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी. घटना पश्चात पुलिस ने शव को शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय कुमार बुद्ध नगर एक पंचायती में गये थे. वापस लौटने के दौरान भट्टा टोला रेलवे ओवरब्रिज के समीप अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारकर फरार हो गया. घटना में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गये और उनकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मुफस्सिल पुलिस को परिजनों ने दी. पुलिस कार्रवाई में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










