पॉक्सो एक्ट के आरोपित को आठ वर्ष की सश्रम कारावास

Updated:
विज्ञापन
पॉक्सो एक्ट के आरोपित को आठ वर्ष की सश्रम कारावास

पॉक्सो एक्ट के आरोपित को आठ वर्ष की सश्रम कारावास

विज्ञापन

कटिहार कटिहार व्यवहार न्यायालय अपर व सत्र न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट ने पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपित को 8 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. 25000 रुपया जुर्माना राशि भुगतान करने का निर्देश दिया गया है. राशि नहीं देने की स्थिति में छह माह की अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई है. महिला थाना कांड संख्या 87/201 एवं जीआर संख्या 3179/2016 धारा 376, 506, 34 भादवि एवं 4 पोक्सो एक्ट के मामले में कटिहार पुलिस एवं अभियोजन शाखा के अथक प्रयासों के कारण अभियुक्त जुबेर पिता गुड्डन, निखारत निर्झरा निवासी को लोक अभियोजन की पक्ष की ओर से प्रस्तुत किए गए तमाम साक्ष्य व दलील के आधार पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश 6 सह विशेष पोक्सो न्यायालय ने उक्त मामले में दोषी करार देते हुए 8 वर्ष की सश्रम कारावास एवं 25000 रुपया जुर्माना की सजा सुनाया गया है. जुर्माना राशि का भुगतान नहीं करने पर अतिरिक्त 6 माह की सजा या फिर पीड़िता को तीन लाख रुपए का मुआवजा राशि भुगतान करने की सजा सुनाई गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन