कोढ़ा में शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

Updated:
विज्ञापन
कोढ़ा में शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

कोढ़ा में शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की सुबह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद की नमाज अदा की गई. सुबह 7 बजे से 8 बजे तक निर्धारित समय में नगर पंचायत कोढ़ा सहित आसपास के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर सामूहिक रूप से नमाज अदा की और अमन-चैन, खुशहाली एवं भाईचारे की दुआ मांगी. गेड़ाबाड़ी बाजार स्थित मस्जिद, वार्ड नंबर 8 गोरगामा, गेड़ाबाड़ी बस्ती मस्जिद, प्रखंड क्षेत्र के मुसापुर पंचायत के ईदगाह, बासगाढ़ा पंचायत की मस्जिद सहित विभिन्न इलाकों की मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी. लोग पारंपरिक परिधान में सजधज कर ईदगाह पहुंचे. एक साथ नमाज अदा कर देश, प्रदेश और क्षेत्र की तरक्की एवं अमन-शांति की दुआ मांगी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया. पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में खासा उत्साह देखा गया. बाजारों में भी रौनक बनी रही और लोग कुर्बानी की परंपरा को धार्मिक विधि-विधान के साथ निभाया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 सुनील कुमार शर्मा, कोढ़ा थाना अध्यक्ष पंकज आनंद, अपर थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार, कोलासी शिविर प्रभारी श्रवण कुमार पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में गश्त करते नजर आये.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन